Tuesday, December 16, 2014

ग्राहकों से शर्मा गैस कंपनी की लूट





नई दिल्‍ली। शर्मा गैस कम्‍पनी, दुकान नंबर ए-1/2, एच ब्‍लॉक, सनातन धर्म मंदिर बाजार,  उत्‍तम नगर, दिल्‍ली, 110059  ने  अपने गैस सिलिण्‍डर  ग्राहकों के साथ भारी लूट मचाकर रख दी है। शर्मा गैस कम्‍पनी  में गैस पहुंचाने वाले लड़के अपने गैस चोरी को इस तरह से अंजाम देते हैं  कि उनकी चोरी पकड़ी न जाये। एक नही कई बार इनकी चोरी पकड़ी गई है मगर इस एजेंसी के मालिक मीडिया और पुलिस को मैनेज करके अपना लूट बरकरार रखा है। उत्‍तम नगर  शर्मा गैस कम्‍पनी  में काम करने वाले एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि शर्मा गैस एजेंसी पुलिस और बिकाऊ मीडिया को पैसा देती है इसलिये आज तक इनकी चोरी पकड़ी नही गई। शर्मा गैस कम्‍पनी  में गैस चुराने वाले लड़के बेखौफ होकर कहते हैं कि पुलिस में शिकायत करनी हो तो कर दो हमें किसी का डर नही है। प्रत्‍यक्षदर्शियों के मुताबिक कई गृहणियां शर्मा गैस कम्‍पनी  के काली  कारस्‍तानी से फूट-फूट कर रोने-विलखने लगती हैं मगर गुप्‍ता गैस एजेंसी के दुष्‍ट कर्मचारियो को जरा सी तरस नही आती। शर्मा गैस कंपनी हर सिलिण्‍डर में दो से तीन किलो गैस कम भरके देती है। ग्राहक यदि इनके उपर विश्‍वास करता है तो उसके साथ धोखा होता है क्‍योंकि यह कंपनी जानती है कि ग्राहकों के पास तराजू होता ही नही ऐसे में सिलिण्‍डर ग्राहकों  को इनके उपर विश्‍वास करने के सिवा कोई रास्‍ता नही बचता। इतना ही नही ये  गैस  सिलेण्‍डर वेण्‍डर अपने धोखे से ग्राहकों के गैस निकालकर खुले में गैस  बेचनेवाले दुकानदारों को बेंच  देते हैं और ये दुकानदार 70, 80 या 100 रूपये किलो गैस बेंचकर भारी मुनाफा कमाते हैं जबकि  इस  तरह से खुले में गैस बेचना भारी अपराध है।  खुले में गैस बेचने वाले  दुकानदारों को पुलिस भी नही हाथ लगाती क्‍योंकि उनकी इस लूट में पुलिस को भी हिस्‍सा मिलता है।

अभी हाल में गत 19 नवंबर, 2014 को  सी-48, संजय इंक्‍लेव उत्‍तम नगर के निवासी राजीव कुमार के यहां गैस डिलवरी करने वाला लड़का मुनीस ने गैस सिलिंडर दिया था। ये लड़के अपने पास तराजू-कांटा नही रखते और दुर्भाग्‍य से राजीव कुमार के यहां वजन करने वाला तराजू नही था जिससे गैस सिलिंडर  का वजन  नही किया जा सका। इसी का फायदा गैस डिलीवरी करने वाले मजदूर अक्‍सर उठाते रहते  हैं। वैसे भी घर के  गृहणियों की आदत होती है कि गैस सिलिंडर समाप्‍त होने के कुछ दिन पहले बुकिंग करा लेती हैं ताकि आने वाले दिनों में सिलिंडर की किल्‍लत से बचा जा सके। इत्‍तेफाक से 11 दिसंबर को तौलने वाला कांटा मिल जाने पर सिलेंडर को तौला गया तो  उसमें करीब दो किलो गैस कम था। उस डिलीवरी वाले लड़के को फोन कर जब गैस कम की शिकायत की गई तो उसने सिलेंडर  बदलने से साफ मना कर दिया। पुलिस में शिकायत की धमकी देने के बावजूद  उस लड़के ने कहा कि जो करना हो करो हम सिलेंडर नही बदलेंगे।

आज के तारीख तक उस सीलेंडर के सील को नही तोड़ा गया है कोई  भी जांच कर सकता है। जब करीब 11 दिसंबर को डेढ़ बजे शर्मा गैस कम्‍पनी  जाकर राजीव कुमार ने शिकायत कराना चाही तो गुप्‍ता गैस एजेंसी का शटर बंद था। बाद में फोन करके इसकी शिकायत करना  चाही तो गुप्‍ता गैस एजेंसी के लापरवाह कर्मचारियों ने फोन को नही उठाया। 12 दिसंबर, 2014 को पुन: शिकायत करने पर शर्मा गैस कंपनी ने  सिलेण्‍डर बदलने से साफ मना कर दिया।

अखिल भारत हिन्‍दू महासभा और रामाधार  फाउण्‍डेशन  शर्मा गैस कम्‍पनी  के लाइसेंस को रद्द करने के लिये आंदोलन चलायेगा और  प्रधानमंत्री, राष्‍ट्रपति व पेट्रोलियम मंत्री से शर्मा  गैस एजेंसी की  गैस कम देने की शिकायत करेगा।

नेट पर शर्मा गैस कंपनी के खिलाफ कई लिंक मिले हैं: 
इण्डेन शर्मा गैस एजेंसी उत्तम नगर ने ग्राहकों को परेशान कर रखा है

indane gas (sharma gas agency uttam nagar delhi


ग्राहकों से शर्मा गैस कंपनी की लूट

http://www.ugtabharat.com/%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%82-%E0%A4%B8%E0%A5%87-%E0%A4%B6%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%AE%E0%A4%BE-%E0%A4%97%E0%A5%88%E0%A4%B8-%E0%A4%95%E0%A4%82%E0%A4%AA/

ग्राहकों से शर्मा गैस कंपनी की लूट
http://kranti4people.com/article.php?aid=4425

ग्राहकों से शर्मा गैस कंपनी की लूट


शर्मा गैस कंपनी नंबर-28564167\28564166\28564168\43070133
ऑनर अमित गुप्‍ता मोबाइल- 9210415454

चोरी में शामिल गैस वेंडर मुनीस मोबाइल-8505904765

रविन्‍द्र कुमार द्विवेदी 

Sunday, November 23, 2014

स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत में सीएसआर (कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) की अहम् भूमिका

राजीव कुमार

स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत में सीएसआर (कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) की अहम् भूमिका है। उपरोक्त बातें अल्पसंख्यक आयोग, संसदीय मामले के केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सीएसआर रिसर्च फाउण्डेशन द्वारा आयोजित ‘‘सतत् विकास के लिये सीएसआर- एक उपकरण‘‘ के उद्घाटन समारोह में 22 नवंबर, 2014 को होटल ली मीरीडियन, जनपथ, नई दिल्ली में कही। 


राज्यमंत्री नकवी ने मोदी जी की प्रशंसा करते हुये कहा कि वे स्पष्ट रूप से कह चुके हैं ना खाउंगा और न खाने दूंगा, ना सोउंगा और ना सोने दूंगा। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अब तो मंत्रियों के दिन का चैन और रात की नींद उड़ गई है। जो मंत्री काम करके नही दिखायेगा उसे हटाया भी जा सकता है।

आगे नकवी जी ने सीएसआर गतिविधियों के अंतर्गत औद्योगिक घरानों, सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाओं से अपील की कि वह दूर दराज के इलाकों में सबसे नीचे पायदान पर जीवन बसर करने वाले लोगों की मदद करें क्योंकि उनके विकास की मुख्यधारा में शामिल होने से देश की जनता का विकास का पैमाना बढ़ जायेगा।

वहीं समापन सत्र के मुख्य अतिथि व ग्रामीण विकास मंत्री चैधरी श्री वीरेंद्र सिंह ने कहा कि मनरेगा के तहत सामाजिक कार्य आसानी से किये जा सकते हैं। हरियाणा और पंजाब राज्य पर मनरेगा की राशि का पूरा उपयोग नहीं करने पर उन्होंने रोष व्यक्त किया और कहा कि कई राज्यों में मनरेगा के तहत मजदूरी दर इतनी कम रखी है कि बेरोजगार युवा उसके तहत काम करने से इंकार कर रहे हैं।

आगे केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने चक दे इण्डिया चलचित्र का उदाहरण देते हुये कहा कि एक चलचित्र ने न केवल हाकी बल्कि संपूर्ण खेल जगत में तहलका मचा दिया था। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि कुछ कारपोरेट जगत की कंपनियों ने कबड्डी जैसे हासिये पर गये खेल को बहुत ही लोकप्रिय बना दिया। इसी तरह हमारा कारपोरेट जगत युवाओं को अन्य खेलों के प्रति प्रोत्साहित करेगा तो न केवल उनकी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनेगी बल्कि कारपोरेट जगत भी अपने सामाजिय दायित्व को निभाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा पायेगा।

केन्द्रीय ग्रामीण मंत्री ने आगे कहा कि भारत के अर्थव्यवस्था की रीढ़ कृषि व कुटीर उद्योग है। कंपनियों की यह प्राथमिक जिम्मेदारी है कि वह कृषि व ग्रामीण विकास के द्वारा भारत के विकास में गति प्रदान करें और मैं समझता हूं कि भारत सरकार के द्वारा जो एक नई जिम्मेदारी सीएसआर के माध्यम से दी गई है वह एक ऊर्जा के रूप में काम करेगी और ग्रामीण विकास के साथ औद्योगिक विकास भी होगा। माननीय मंत्री ने आगे कहा कि सीएसआर आर्थिक विकास की मुख्यधारा की एक गतिविधि भी है जिसमें सामाजिक और पर्यावरण विषयों को कंपनी के बुनियादी मूल्यों में जोड़ा जाना चाहिये।

सम्मानित अतिथि व पूर्व राज्यसभा महासचिव डा0 योगेन्द्र नारायण ने कहा कि कंपनियों को चाहिये कि अपने व्यापार को इस तरीके से संचालन करें कि निरंतरता के माध्यम से सतत् विकास को बढ़ावा दें जो व्यवशाय, देश के पर्यावरण व समाज के सभी वर्गों के लिये लाभदायक हो। 

इस अवसर पर सीएसआर फाउण्डेशन के चेयरमैन सीए दीनदयाल अग्रवाल ने कहा कि सीएसआर समय की आवश्यकता है। वर्तमान परिदृश्य में सीएसआर न केवल एक माध्यम है बल्कि समाज के लिये इसकी आवश्यकता है। सीएसआर अधिनियम द्वारा उपलब्ध धनराशि जो कि वर्तमान में लगभग 15000/करोड़ है वंचित समाज के उत्थान के लिये मील का पत्थर साबित होगी।

इस कार्यक्रम के शुभ अवसर पर बड़-बड़े औद्योगिक घरानों की हस्तियां, सामाजिक कार्यकर्ता, राजनैतिक कार्यकर्ता, एनजीओ के लोग मौजूद थे।  इस कार्यक्रम में प्रमुख वक्ताओं ने लोगों को संबोधित कर अपने विचारों से अवगत कराया उनके नाम निम्न हैंः  रिलायंस पावर के रामास्वामी कालिदास, फिक्की के सी0 एस0 आर0 प्रमुख डॉ0 के0 के0 उपाध्याय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय के पूर्व सचिव के0 एन0 श्रीवास्तव, वीर चक्र विजेता कर्नल टी0 पी0 त्यागी, दिल्ली मेट्रो के एचआर प्रमुख एस0 के0 सिन्हा, रिसर्च एसोसिएट की श्रीमती निधि मधुरा, आईआईसीए के कानूनी सलाहकार डॉ जे0 एस0 कुमार, सुलभ इण्टरनेशनल के एस0 चटर्जी आदि। 
                            

Saturday, September 13, 2014

इराक में यजीदियों के अस्तित्‍व पर घोर संकट के बादल


राजीव कुमार  




      इराक में यजीदियों के अस्‍तित्‍व पर घोर संकट मौजूदा समय में आ गया है। यजीदियों के उपर भारी दबाव है कि वे या तो इस्‍लाम अपना लें या मरने के लिये तैयार हो जायें। यजीदी अपने धर्म के बहुत पक्‍के होते हैं वे मरना पसंद कर रहे हैं लेकिन इस्‍लाम कबूल करना नहीं। करीब दो सौ साल पहले यजीदियों की संख्‍या 20 लाख थी उस हिसाब से आज यजीदियों की संख्‍या करीब  दो करोड़ होनी चाहिये मगर आज वे सिर्फ सात लाख बचे हैं। उन्‍हें या तो जबरन डरा-धमकाकर इस्‍लाम कबूल करवा दिया गया या उनका नरसंहार कर दिया गया। आज भी ये यजीदी इस्‍लामिक आतंकवादी संगठन आइएसआइएस के डर से सिंजर के पहाडि़यों में शरण लिये हैं वहीं कितने यजीदी बच्‍चों का  भूख-प्‍यास से तड़प-तड़प कर मौत हो गई। आज यजीदियों के लिये कोई रोने वाला नही है। आज ये यजीदी मुसलमान होते तो भारत की मीडिया रातों रात उनके लिये अपनी पलके बिछा देती मगर बहुत दु:ख की बात है कि उनके लिये कोई रोने वाला नही है।  


      आइएसआइएस के मुस्लिम आतंकवादी इस्‍लाम के नाम पर जो ताण्‍डव मचाये हैं उसे आज पूरा विश्‍व देख रहा है। हजारों यजीदी महिलाओं का इन आतंकियों ने अपहरण कर लिया है उन्‍हें गुलाम बनाकर बाजारों में बेंचा जा रहा है। इस्‍लामिक आइएसआइएस के आतंकवादी यजीदी महिलाओं के साथ बलात्‍कार भी कर रहे हैं। छोटी-छोटी मात्र तीन-तीन साल की यजीदियों के बच्चियों को आइएसआइएस के आतंकवादी ऐसे इंजेक्‍शन लगा रहे है ताकि उनके हारमोंस में परिवर्तन आ जाये जिससे वे मात्र 6 वर्ष में ही जवान और खूबसूरत दिखने लगे ताकि उन्‍हें गुलामों की तरह मानव देह के मण्डियों में बेंचा जा सके या मुस्लिम आतंकियों के सामने परोसा जा सके। लाइव वैल्‍युस फाउंडेश डॉ0 संतोष राय की मदद से उपरोक्‍त इंजेक्‍शन के एंटी डोज खोज रही है ताकि उन अबोध बच्चियों को बचाया जा सके। 


      लाइव वैल्‍युस फाउण्‍डेशन एनजीओ के तत्‍वाधान में कुछ यजीदी छात्र एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्‍यम से बताया  कि इराक में यजीदियों के अस्तित्‍व पर घोर संकट आ गया है। ऐसे में भारत सरकार को उनके अस्तित्‍व की रक्षा के लिये मदद करनी चाहिये। भारत एक मानवातावादी देश रहा है। यहां हर धर्म के लोग रहते हैं। जब-जब मानवता पर संकट आया तो भारत मानवता की रक्षा में सबसे आगे रहा। ऐसे में यजीदियों को भारत में शरण मिलनी चाहिये इतना ही नही ये यजीदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर अपने दर्द को बताना चाहते हैं वे मोदी जी से  भारत में शरण  पाने की उम्‍मीद रखते हैं। लाइव वैल्‍युस फाउंडेशन एनजीओ के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष सरदार रविरंजन सिंह ने बताया कि यजीदी शब्‍द ईशीदी से बना है। ईशीदी का तात्‍पर्य जो ईश्‍वर को मानता है। ये यजीदी भारतवासी ही हैं वहां इराक जाकर बस गये। जिस तरह हिन्‍दुओं के मंदिर गुंबदाकार  होते हैं उसी तरह गुंबदाकार मंदिर यजीदियों के भी होते हैं। हिन्‍दुओं और यजीदियों की पूजा पद्धति में काफी समानता है। ज्ञात रहे कि दिल्‍ली में मानवतावादी  एनजीओ लाइव वैल्‍युज फाउंडेशन यजीदियों के अस्तित्‍व की रक्षा का वीणा उठा लिया है यह फाउंडेशन  यजीदियों के अस्तित्‍व को बचाने के लिये काफी तत्‍पर दिख रही है इस  फाउण्‍डेशन के मंच से रिटायर्ड आईपीएस  आर0 के0 ओहरी ने पत्रकारों से आह्वान किया है कि वे यजीदियों को बचाने के लिये आगे आये। उन्‍होने आगे बताया कि यजीदियों को इस संकट से बचाना मानवता का महान् कार्य है पत्रकारों के मानव मात्र के हित को देखकर आगे आना चाहिये। इस्‍लामिक आतंकवाद से आज इराक ही नही बल्कि पूरा विश्‍व इसके चपेट में हैं। वो दिन दूर नही ये आतंकवादी जो इराक में ताण्‍डव मचाया है वो ताण्‍डव वे भारत में भी मचाना चाहते है जिसकी शुरूआत कश्‍मीर, केरल और पश्चिम बंगाल से हो चुकी है।  


(चित्र में यजीदी छात्र अपने चेहरे को छिपाये हुये व लाइव वैल्‍युस फाउण्‍डेशनक के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष सरदार रविरंजन सिंह) 

Friday, July 11, 2014

उत्तम नगर में बिजली समस्या पर स्‍थानिय विधायक पवन शर्मा का पुतला दहन होगा

    

अखिल भारत हिन्‍दू  महासभा दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष रविन्द्र द्विवेदी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया कि रोज आये दिन दिल्ली के गरीब कॉलोनियों में अघोषित बिजली कटौती पर हिन्दू महासभा चुप नही बैठेगी। श्रीद्विवेदी ने कहा कि कल 10 जुलाई की रात्रि में संजय इंक्लेव, उत्तम नगर में पूरी रात बिजली ने आंख मिचौली का खेल खेला  कभी बिजली आ रही है तो कभी जा रही है। कभी कम बोल्टेज के बिजली होने से  लोगों के पंखे चल पा रहे हैं न कूलर चल पा रहे हैं। 

    ये स्थिति पूरे उत्तम नगर के गरीब कॉलोनियों की है जहां बिजली  पूरी की पूरी  रात काट दी जाती है जिससे लोग पूरी रात ठीक से सो नही पाते हैं उनकी रोज की दिनचर्या बिगड़ जाती है। लोगों ने एक उम्मीीद लगाकर भाजपा को वोट दिया था कि वो बिजली, पानी, सड़क और साफ सफाई का ध्यान रखेगी। लेकिन जीत के बाद भाजपा पूरा अपने वायदे से यू टर्न ले लिया। 

     श्रीरविन्द्र   द्विवेदी ने कहा कि बुराड़ी विधान सभा के विधायक संजीव झा के इन्ही, हरकतों से जनता बुरी तरह से परेशान है इसलिये पिछले 6 जुलाई को उनका पुतला फूंका गया था। उसी तरह उत्तहम नगर गरीब कॉलोनियों में अघोषित बिजली कटौती से तंग आकर वहां के स्थाोनिय भाजपा विधायक पवन शर्मा का पुतला फूंका जायेगा। 

    श्रीरविन्द्र  द्विवेदी ने उत्तम नगर विधान सभा के विधायक पवन शर्मा की कठोर शब्दों में निंदा करते हुये कहा कि शर्म आनी चाहिये ऐसे विधायकों को जो जनता के वोट से जीतने के बाद उनके समस्याओं को भूल जाते हैं। 

    श्रीरविन्द्र  द्विवेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी आलोचना करते हुये कहा कि मोदी जी को बस बनारस की जनता अपनी लगती है बाकि देश की जनता गाजर-मूली है। बनारस में यदि 24 घण्टे बिजली है तो मोदी के नाक के नीचे दिल्लीे में बिजली क्यों नही। बड़ी-बड़ी बातें करने वाले मोदी जी को चाहिये ऐसी गंदी राजनीति का खेल बंद करेंं। ऐसे भाजपा नेताओं को जो जनता में भेद-भाव की राजनीति करते हैं, उन्‍हें इन गंदी हरकतों से दूर रहना चाहिये।   
   
    हिन्दू महासभा ने ऐलान किया है कि दिल्ली के हर विधान सभा क्षेत्र में जहां-जहां बिजली-पानी की समस्या है वहां के विधायकों के पुतले हिन्दू महासभा  फूंकेगी।